Activation of district units mandatory in prevention of embryonic gender surveillance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रूण लिंग जांच रोकथाम में जिला इकाइयों की सक्रियता अनिवार्य

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 9:09 PM (IST)
भ्रूण लिंग जांच रोकथाम में जिला इकाइयों की सक्रियता अनिवार्य
जयपुर। प्रदेश में भ्रूण लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) के तहत् जिलों में कार्यरत पीसीपीएनडीटी इकाइयों की सक्रियता बढ़ाकर भू्रण लिंग जांच में लिप्त व्यक्तियों पर ओर अधिक कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। प्रदेष में भू्रण लिंग जांच करने व करवानों के विरूद्ध राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की डिकाॅय टीमों द्वारा सफल आॅपरेषन कर दोषियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने सहित अधिनियम की समुचित पालना सुनिष्चित की जा रही है। जिला स्तर पर डिकाॅय दल बनने से पीसीपीएनडीटी नियंत्रण तंत्र ओर सषक्त हो जायेगा। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत् गठित राज्य सलाहकार समिति की बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में एसएमएस चिकित्सालय के स्त्री व प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष डाॅ. लता राजोरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सभी जिलों में कार्यरत जिला पीसीपीएनडीटी इकाइयों को ओर अधिक सक्रिय बनाकर प्रदेश में भ्रूण लिंग जांच के असामाजिक व प्रतिबंधित कृत्य सख्त लगाम कसी जा सकती है।राज्य समुचित प्राधिकरण पीसीएनडीटी की सदस्या डाॅ.मीना आसोपा ने बताया कि जिलों में कार्यरत एनएचएम युनिट्स के अन्य अधिकारियों को शामिल कर जिला स्तर पर भी प्रभावी डिकाॅय दल गठित कर भू्रण लिंग चयन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनजागरूकता का अभिप्राय बन चुके ‘डाटर्स आॅफ प्रीसीयस‘ अभियान युवाओं को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ अभियान से जोड़ने में प्रभावी सिद्ध हो रहा है एवं जिला स्तर की इकाइयां इसे अधिक से अधिक काॅलेजों व सीनियर विद्यालयों में आयोजित कर सकती हैं। द्वितीय सदस्य श्री लोकेष तिवाड़ी ने पिछले तीन महीनों में राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा पंजाब, गुजरात, उत्तरप्रदेष व मध्य प्रदेष राज्यों में 5 सफल अंतर्राज्यीय एवं प्रदेष में 6 सफल डिकाॅय कार्यवाही करने पर प्रषंषा की। उन्होंने सोनोग्राफी सेंटर सहित कृत्रिम गर्भधारण की सुविधा प्रदान करने वाले आई.वी.एफ. सेंटर को भी भू्रण लिंग जांच प्रतिषेध अधिनियम के तहत् आवष्यक रूप से पंजीकृत करने, सभी सोनोग्राफी केन्द्रों के संचालकों सहित इन आई.वी.एफ. केन्द्रों के संचालकों के साथ भी जिलास्तर-राज्यस्तर पर बैठक निर्धारित कर नियमित आयोजित करने की आवष्यकता प्रतिपादित की। परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि विगत् 27 अगस्त को जोधपुर में राजस्थान न्यायिक अकादमी की ओर से पीसीपीएनडीटी अधिनियम की प्रदेष में प्रभावी क्रियान्विती के संदर्भ में ज्युडीषियल कोलोक्विएम आयोजित की गयी। इस सेमीनार में अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेषक एनएचएम नवीन जैन ने न्यायिक अधिकारीगण को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की उपलब्धियों के साथ इसमें आने वाली विभिन्न समस्याओं से विस्तार से अवगत करवाया है। बैठक में जेके लाॅन चिकित्सालय के डाॅ.सीतारमण, निदेशक आरसीएच डाॅ.एम.एम.मित्तल, स्वयं सेवी संगठनों से श्री राजन चौधरी, श्रीमती भावना जगवानी, श्रीमती रूपा मेहता, श्रीमती राखी बधवार, श्रीमती मिनाक्षी शर्मा, रिजवान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में स्वास्थ्य, विधिक एवं मीडिया के संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement