Action will taken against them who smoke at public place-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर होगी कार्रवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:43 AM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीकानेर। कोटपा एक्ट 2003 की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने व आमजन को तम्बाकू व धूम्रपान के खतरनाक प्रभावों से अवगत करवाने आज से पूरे जिले में सघन चालानिंग अभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना गैर कानूनी है साथ ही जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त सार्वजनिक परिसरों के प्रबंधकों-मालिकों को इस आशय का एक साइनेज भी लगाना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर 200 रूपए तक का चालान काटकर दण्डित किया जाएगा। इसी प्रकार धारा पाच के तहत तम्बाकू युक्त उत्पाद के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर पूर्ण रोक लगाते हुये विज्ञापन के होर्डिंग्स हटाने, धारा 6 के तहत सभी तम्बाकू बेचने वाली दुकानों पर नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, समस्त सरकारी गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा धारा 7 के तहत खुली सिगरेट बेचने पर भी प्रभावी रोक लगाने के निर्देश जारी किये गए हैं। एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह ने बताया कि नाबालिकों को तम्बाकू उत्पाद न बेचने का साइनेज ना लगाने वालों पर धारा 6 ए के तहत चालान काटे जाएंगे साथ ही तम्बाकू उत्पाद यदि नाबालिक को दुकान में दिखते भी हैं तो भी ये एक्ट का उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement