Action will be ensured after investigation of Jhalawar incident: Shekhawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झालावाड़ घटना की जांच के बाद सुनिश्चित होगी कार्रवाई : शेखावत

khaskhabar.com: रविवार, 27 जुलाई 2025 2:26 PM (IST)
झालावाड़ घटना की जांच के बाद सुनिश्चित होगी कार्रवाई : शेखावत
⦁ केंद्रीय मंत्री बोले, मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के ऑडिट का दिया निर्देश ⦁ भरोसा जताया कि भविष्य में नहीं होगी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों का ऑडिट करने का निर्देश दिया है, जिससे निकट भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि यह पूरी तरह टाला जा सकने वाला हादसा था। जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे सबक लेना जरूरी है। हम ऐसे सारे विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों का आकलन और ऑडिट करें, जिससे भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। प्रदेश सरकार ऐसे हादसों को लेकर गंभीर है और भविष्य में सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि इस्तीफे की मांग करना या देना, राजनीति से प्रेरित बातें हैं। जरूरत इस बात की है कि इससे सबक लेते हुए आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
राहुल गांधी को अंबेडकर की उपाधि देने संबंधी कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अंबेडकर बनने के लिए सिर्फ उपाधि देना काफी नहीं है। इसके लिए गहन अध्ययन, खुली सोच और समाज के लिए गहरा समर्पण चाहिए। अंबेडकर बनने के लिए जीवन भर तपस्या करनी पड़ती है। बहुत बड़ी सोच रखते हुए गहन अध्ययन करने की जरूरत पड़ती है।
बिहार में एनडीए होगा विजयी
चिराग पासवान द्वारा नीतीश कुमार को समर्थन देने पर खेद जताने संबंधी बयान पर शेखावत ने कहा कि ऐसे विषयों पर त्वरित राजनीतिक टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है। एनडीए एक मजबूत गठबंधन है और पूरी तरह एकजुट है। बिहार में आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन विजयी होगा। बिहार में युवती के साथ एंबुलेंस में हुई दुष्कर्म की घटना पर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि अपराध की कोई सीमा नहीं होती। यह सवाल उन लोगों से पूछा जाना चाहिए, जो लंबे समय तक सत्ता में रहे और जिनके शासन में अपराधियों को हीरो बना दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement