Action taken under Pure Food - War on Adulteration campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'शुद्ध आहार - मिलावट पर वार' अभियान के तहत हुई कार्यवाही

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जून 2024 9:37 PM (IST)
'शुद्ध आहार - मिलावट पर वार' अभियान के तहत हुई कार्यवाही
बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत सोमवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स सुविधा पापड़, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मैसर्स सुविधा पापड़ पर मौके पर पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट तथा फूड हैंडलर्स का मेडिकल नहीं था। फर्म के निरीक्षण के दौरान दो तरह के गोल पापड़ तैयार किए जा रहे थे। एक बिना रंग के तथा दूसरे में जरूरत से अधिक फूड कलर काम में लिया जा रहा था, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां से रंगीन गोल पापड़ के दो नमूने लिए गए। नमूने लेने के पश्चात् कुल 1980 किलोग्राम रंगीन गोल पापड़ को मौके पर ही सीज किया गया। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement