Action against e-Mitra kiosks on irregularities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनियमितता पर ई-मित्र कियोस्कों के विरूद्ध कार्यवाही

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 5:12 PM (IST)
अनियमितता पर ई-मित्र कियोस्कों के विरूद्ध कार्यवाही
श्रीगंगानगर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना नहीं करने और फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के मामले में दो ई-मित्र कियोस्क के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की संयुक्त निदेशक रूचि रानी गोयल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जांच में वर्णित ई-मित्र कियोस्क नम्बर के31005859 अक्ष ऑप्टीफाईबर सीटीडी रोहित उद्योग श्रीगंगानगर द्वारा नया राशन कार्ड आवेदन फार्म में फर्जी तरीके से ऑनलाईन दस्तावेज तैयार कर एनओसी बनाकर अपलोड करना पाया गया। ई मित्र कियोस्क को दिशा निर्देशों की अनुपालना न करते हुए कार्य करने के कारण स्थायी रूप से बंद किया गया है। इसी प्रकार कियोस्क नम्बर के099237209 विक्रम कुमार के विरूद्ध बिना पटवारी हस्ताक्षर करवाए मोहर लगाकर गिरदावरी अपलोड करने के संबंध में ब्लॉक प्रोग्रामर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग पदमपुर की जांच पर उक्त ईमित्र कियोस्क को स्थायी रूप से बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement