khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 08:44 AM (IST)
लखनऊ। आज आचार्य नरेंद्र देव की 128वीं जयंती पर यूपी
के गवर्नर राम नाईक ने नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रृद्धांजलि दिया।सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने भी नरेंद्र देव को
श्रद्धांजलि दिया है। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने सपा सुप्रीमो मुलायम का हालचाल
भी पूछा। इस अवसर पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि, नरेंद्र देव
कांग्रेस,समाजवादी दल के सिद्धांतकार थे।
तथा अपने जीवनकाल में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। मुलायम सिंह ने कहा कि नरेंद्र देव के
सिद्धांत पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर राज्यपाल राम ने कहा कि नरेंद्र
देव स्वतंत्रता सेनानी,साहित्कार,शिक्षाविद थे।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया