प्रतापगढ़। छह दिन पहले प्रतापगढ़ में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कारी उसी स्कूल का छात्र है, जिसमें छात्रा पढ़ती है। सामने आया है कि जबरन उठा ले जाने के बाद इस छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जिले के घंटाली थाना क्षेत्र के केला पाड़ा गांव निवासी छात्रा 16 सितम्बर की दोपहर जब खेत पर भुट्टे लेने जा रही थी तो रास्ते में रेलपाड़ा गांव का रहने वाला छात्र उसको जबरन धमका कर मक्का के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लकड़ी जब रातभर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन पर वह एक खेत में बेसुध हालत में मिली। परिजनों को उसने सारा घटनाक्रम बताया। जिस पर घंटाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। जांच में सामने आया की दसवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।