accused of misappropriating 25 lakh cashiers arrested in jhalawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 लाख के गबन का आरोपी पंचायत समिति कैशियर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 1:37 PM (IST)
25 लाख के गबन का आरोपी पंचायत समिति कैशियर गिरफ्तार
झालावाड़। पुलिस ने 25 लाख रुपए के गबन के आरोपित झालरापाटन पंचायत समिति के निलंबित कैशियर धन्नालाल मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे पुलिस को चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह चंूडावत ने 8 नवम्बर को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पंचायत समिति में वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 का अंकेक्षण करने के लिए विभागीय ऑडिट पार्टी आई थी। पार्टी को दिखाने के लिए पंचायत समिति में दस्तावेज तलाशे लेकिन, नहीं मिले। इसी दिन निलंबित कै शियर ने लिखित में सूचना दी कि वह दस्तावेज शेष बचे कार्य को पूरा करने के लिए घर ले गया था। झालावाड़ स्थित उसके घर से वह कार में दस्तावेज लेकर झालरापाटन आ रहा था। इसी बीच भवानीमंडी मार्ग पर वसुंधरा कॉलोनी के पास कार में आग लगने से दस्तावेज व कार जल गई। विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शेष बचे दस्तावेजों को सुरक्षित कर मामले की जंाच के लिए विभागीय 5 कर्मचारियों की समिति का गठन किया। समिति सदस्यों ने शेष बचे दस्तावेजों व कैशबुक की जांच की। इसमें मेघवाल ने कैशबुक में पंचायत समिति के बड़ौदा राजस्थान हाड़ौती ग्रामीण बैंक में 26.50 लाख रुपए जमा करना बताया। बैंक से जानकारी करने पर वहां इस अवधि में कुल 1.5 लाख रुपए ही जमा कराने की बात सामने आई। प्रारंभिक जांच में सीधे 25 लाख रुपए का गबन मिला। शहर थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि इस मामले में आरोपित को शनिवार रात उसके झालावाड़ स्थित निवास से गिरफ्तार किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोहनसिंह कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement