अजमेर। रामगंज इलाके में रविवार को ग्रामीण ट्रैक्टर चालकों और बजरी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर चालकों ने आरोप लगाया कि रोजाना आरटीओ की गाड़ी आती है और अवैध वसूली की जाती है। वसूली देने से मना करने पर ट्रैक्टर चालकों से मारपीट की जाती है। रविवार को भी ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया। रामगंज चुंगी पर आरटीओ की गाड़ी आई और उसमें बैठे लोग खाद-बजरी से भरे ट्रैक्टरों की रसीद काटने लगे। रसीद नहीं कटाने पर ट्रैक्टर चालक पृथ्वीराज और घीसू से मारपीट की गई। इसके बाद हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ते देख आरटीओ की गाड़ी वहां से निकल गई। लोगों का आरोप है कि रोज इसी प्रकार से उनसे हजारों रुपए की उगाही की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभी ट्रैक्टर चालक कलेक्ट्रट और आरटीओ के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोल