According to the master should not always-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमेशा गुरु की मत के अनुसार चलना चाहिए

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 6:28 PM (IST)
हमेशा गुरु की मत के अनुसार चलना चाहिए
होशियारपुर। संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद में मुखी माता सुभद्रा देवी के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गढ़शंकर के संयोजक महात्मा कवि दत्त विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु की मत के अनुसार चलने वाले इंसान ही गुरसिख होते है तथा मन की मत के अनुसार चलने वाले मनमुख होते है। गुरु की मत के अनुसार चलने से हमेशा आनंद ही मिलता है जबकि मन की सोच के अनुसार चलने से इंसान को दुखों व परेशानियों के इलावा कुछ नहीं मिलता इसलिए हमेशा गुरु की मत के अनुसार चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान को यह जीवन इस निराकार की जानकारी के लिए मिला है जो सिर्फ सतगुरु के चरणों में जाकर ही हासिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसान सतगुरु की शरण में नहीं जाता तब तक जो भी कर्म करता है सब बेकार माने जाते है। उन्होंने कहा कि इन्सान मन रूप से अन्दर व बाहर से तभी एक होता है जब उसके मन में यह भय होता है कि परमपिता परमात्मा जो कण-कण में विराजमान है यह अन्तर्यामी भी है और मेरे अन्दर क्या चल रहा है यह उस बारे में भी सब कुछ जानता है । वही इन्सान मन व वचन रूप से अन्दर व बाहर से तभी एक होता है जब वह किसी के यश-अपयश के बारे में वही शब्द बोलता है जैसा उसके मन में उसके प्रति भाव होता है । इसी प्रकार वही इन्सान मन-वचन-कर्म रूप में अन्दर व बाहर से तभी एक होता है जब वह एेसा कोई कर्म नहीं करता जो उसके मन के भाव व उस द्वारा अपने मु ा से बोले गए शब्दों के विपरीत हो । एेसे व्यक्ति के मन में यदि किसी के प्रति भले की भावना है तो वह न तो अपनी वाणी से और न ही अपने हाथों से उस व्यक्ति के प्रति कोई दुष्कर्म करता है । अंत में शिक्षक देविंदर बोहरा ने आई हुई संगत व महात्मा कवि दत्त जी का धन्यवाद किया। इस मौके पर बंशी सिंह, योगराज, कैप्टन हरी राम, गिरधारी लाल, सुखदेव कुमार, पंकज कुमार, अनुराधा, शिवांगी बोहरा, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, सोहन लाल सैनी, निर्मल दास व अन्य उपस्

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement