फतेहाबाद। लघु सचिवालय के पास शुक्रवार को अलसुबह एक स्कूल वैन और कार में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला कुसूम की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराए और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा रैफर कर दिया गया।