ACB team reached Choumu municipality, seize documents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी की टीम पहुंची चौमू नगर पालिका, दस्तावेज जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मार्च 2017 3:02 PM (IST)
एसीबी की टीम पहुंची चौमू नगर पालिका, दस्तावेज जब्त
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ( एसीबी) की टीम गुरुवार को चौमू नगर पालिका पहुंची। टीम ने नगर पालिका कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से चौमू नगर पालिका में काम को लेकर अनियमितता बरतने की शिकायत मिल रही थी। एसीबी की टीम आज सुबह चौमू नगर पालिका पहुंची, जहां पर काम को लेकर बरती जा रही अनियमितता को लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement