ACB takes over Rs 5000 bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एएसआई को एसीबी ने दबोचा

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2017 1:36 PM (IST)
पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एएसआई को एसीबी ने दबोचा
जयपुर। सड़क हादसे के मामले में चालान पेश करने को लेकर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने शाहपुरा थाने के एक एएसआई को दबोचा है। एएसआई ने चालान पेश करने के बाद और राशि देने की बात भी कहीं थी। पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी टेकचंद की बाइक का पिछले दिनों ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में चालान पेश करने को लेकर एएसआई ने टेकचंद से पांच हजार रुपए मांगे थे। इस पर पीड़ित ने एसीबी को सूचना दी। इस पर एसीबी ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी नरोत्तम लाल ने बताया कि एएसआई भवानी सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी ने चालान पेश करने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे थे और साथ ही कहा था कि चालान पेश करने के बाद और राशि देनी पड़ेगी। इस पर टेकचंद ने शिकायत दी। शिकायत पर इस कार्रवाई का अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement