Advertisement
सिरोही में ACB का बड़ा धमाका : एक लाख की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी और पुत्र गिरफ्तार, खाली प्लॉट में गाड़ दी थी रकम

सीमांकन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुरानी सीसी सड़क के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने।
इन कार्यों के बदले ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल परिवादी को 1,00,000 रुपये की रिश्वत के लिए लगातार परेशान कर रहा था।
बेटे को पैसे देकर भगाया, ACB ने खाली प्लॉट से बरामद की राशि
एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।
ट्रैप की कार्रवाई : बुधवार को जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि सौंपी, आरोपी लक्ष्मी लाल ने पैसे अपने बेटे अखिलेश कुमार को दे दिए और उसे मौके से भगा दिया।
मनोवैज्ञानिक पूछताछ : एसीबी ने जब वी़डीओ से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। आरोपी पुत्र अखिलेश की निशांदेही पर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में गाड़कर रखी गई एक लाख रुपये की पूरी राशि बरामद कर ली गई।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों के ठिकानों पर अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरोही
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


