ACB caught hold of Patwari with ten thousand taka bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी ने पटवारी को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 2:22 PM (IST)
एसीबी ने पटवारी को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
भरतुपर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर की टीम ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास में पटवारी रितेश कुमार शर्मा एवं प्राइवेट सर्वेयर रिंकू उर्फ बृजेंद्र पाल सिंह निवासी संजय नगर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों एवं अधिकारियों में हडकंप मच गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक डा. रामदेवसिंह ने बताया कि परिवादी नमक कटरा निवासी गिरीश कुमार लांबा ने एसीबी में शिकायत दी थी कि नगर विकास न्यास में कार्यरत पटवारी रितेश कुमार शर्मा मेरे प्लाट नंबर 170, जगन्नाथपुरी गोलपुरा रोड के नियमन का पट्टा बनाने की एवज में 10 हजार की मांग कर रहा है। जिसका सत्यापन कराए जाने पर यह राशि दलाल सर्वेयर रिंकू के माध्यम से लेना पाया गया। इस कार्रवाई के लिए ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीत सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद कमरा नंबर 8 में पटवारी रितेश कुमार एवं प्राइवेट सर्वेयर बृजेंद्र पाल को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement