ACB can not be picked up by big police officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी के हत्थे नहीं चढ़ पाते बड़े पुलिस अफसर...सिर्फ कांस्टेबल ही होते है गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2019 11:37 AM (IST)
एसीबी के हत्थे नहीं चढ़ पाते बड़े पुलिस अफसर...सिर्फ कांस्टेबल ही होते है गिरफ्तार
जयपुर । राजस्थान में गैंगरेप और दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर राजस्थान हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करके पुलिस प्रशासन को नाकारा तंत्र बता दिया है। वहीं एसीबी लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसवालों को ट्रैप कर रही है, लेकिन अधिकारी भाग निकलते है और हत्थे चढ़ जाते रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल या एसआई।फरार पुलिसवालों में अब पीपलू थाने के एसएचओ बिजेंद्र सिंह गिल का भी नाम शामिल हो गया है। इससे पहले आरपीएस आस मोहम्मद, एसएचओ प्रदीप चारण, सब इंस्पेक्टर रामलाल और सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र फरार है और अभी तक एसीबी इनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि यह सभी आरोपी अग्रिम जमानत का कई बार प्रयास कर चुके है, लेकिन अभी तक इनको सफलता नहीं मिली है। इसके चलते एसीबी भ्रष्टाचार के मामले तो उजागर करती है, लेकिन बड़ी अफसरों के नहीं पकड़े जाने से जांच धीरे हो चुकी है और मामला ठंडे बस्ते में जा पहुंचता है।आपको बता दे कि आरपीएस आस माेहम्मद 13 फरवरी 2019 से फरार हैं। वहीं प्रकाश चंद्र इंस्पेक्टर 8 मार्च से फरार है, इंस्पेक्टर प्रदीप चारण और एसआई रामलाल भी 13 फरवरी से फरार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement