Acar flow in Parvati river, missing a man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्वती नदी में बही कार, युवक लापता

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 3:00 PM (IST)
पार्वती नदी में बही कार, युवक लापता
कुल्लू। कुल्लू में उफनती पार्वती नदी में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें एक युवक भी सवार था। कार बहती हुई नदी की तेज लहरों में दूर तक निकल गई। युवक अभी तक लापता है। हादसा मणिकर्ण घाटी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के रहने वाले तीन युवकों ने मणिकर्ण व कसोल के बीच दोहज नामक जगह पर जमीन ली है और यहां एक रेस्तरां का निर्माण कर रहे थे। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी वरूण (22) पुत्र जय सिंह शुक्रवार को अपने एक अन्य साथी तरूण की कार को लेकर मणिकर्ण सामान लेने गया। मणिकर्ण से कसोल की तरफ वापस आने पर कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा समाई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया और नदी में बहे युवक की तलाश शुरू कर दी है। वरूण के दो अन्य साथी तरूण व रमन भी तलाश में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement