Advertisement
जोधपुर में अभाविप की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू, आरएसएस के सह सरकार्यवाह रहे मौजूद

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश समय की आवश्यकता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इसे देश की प्रकृति और संस्कृति के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि केंद्रीय कार्यसमिति की इस बैठक में छात्र आंदोलन की दिशा और दशा पर चर्चा के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। यह बैठक युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके अतिरिक्त, कार्यकर्ताओं की क्षमता विकास के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाया जा सके। तकनीकी प्रगति के युग में विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन द्वारा तकनीकी जागरूकता और डिजिटल कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


