जालोर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के स्वयंपाठी विद्यार्थियों की फीस वृद्धि के विरोध में शनिवार को एबीवीपी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही कुलपति का पुतला फूंका। जिला संयोजक मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि फीस वृद्धि कर विश्वविद्यालय पश्चिमी राजस्थान के युवाओं को उच्च शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। इससे पूरे संभाग के छात्रों में रोष है। विश्वविद्यालय मनमाना शुल्क बढ़ा कर छात्रों के साथ छलावा कर लूट रही है। इसलिए संभाग के सभी जिलों में फीस वृद्धि का विरोध किया जा रहा है। इस मौके एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि का विरोध करने के साथ ही कुलपति का पूतला फूंका। इस अवसर पर जोगेश सैन, छात्र संघ महासचिव हुक्मीचंद सोलंकी, कमलेश चौधरी, विनोद राजपुरोहित व विजय व्यास उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट मेंयह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां