Advertisement
अभियान कागजी : दौसा में चल रहा अवैध खनन, रीको एरिया में ही माफिया ने लगाई मंडी

बता दें कि प्रदेश में राज बदलते ही सीएम भजन लाल शर्मा खनन माफिया के खिलाफ सख्त दिखाई दे रहे हैं। जिस पर खान सचिव आनन्दी 13 जनवरी को सचिवालय में वर्चुअल बैठक के जरिए माइंस के फील्ड ऑफिसर्स से रूबरू हुईं। उन्होंने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर समूल रोक लगाने को सख्त व कारगर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग का संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी समीक्षा बैठक में खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता प्रतिपादित की है। अवैध खनन गतिविधियों के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि अभियान के दौरान मामूली कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग मुख्यालय उदयपुर व स्वयं खान सचिव स्तर पर की जा रही है।
सर्वाधिक अवैध खनन गतिविधियां बजरी और मेसेनरी स्टोन की होती है। इसी क्रम में 14 जनवरी को अवैध खनन पर नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने अविलंब एसआईटी की बैठक कर पांचों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की है। लेकिन अवैध परिवहन तक सीमित रहने के बजाय अवैध गतिविधियों के स्रोत व स्थान को चिन्हित कर कार्रवाही करने पर ही इस समस्या को जड़़ से समाप्त किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


