Aayan of Hamirpur will play in South Asian Chesstoball competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिणी एशियाई सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में खेलेगा हमीरपुर का आयान

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2024 10:18 PM (IST)
दक्षिणी एशियाई सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में खेलेगा हमीरपुर का आयान
- प्रतियोगिता में भारत सहित आठ देशों की टीमें लेगी भाग - सेस्टोबॉल खेल में हिमाचल का पहला अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बनेगा आयान ठाकुर हमीरपुर । भारत में पहली बार दक्षिणी एशियाई प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का आयान ठाकुर भाग लेगा। इस प्रतियोगिता में 25 से 28 अप्रैल को भाग लेने से आयान ठाकुर प्रदेश सेस्टोबॉल खेल का पहला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी बनेगा। इससे हिमाचल प्रदेश सेस्टोबॉल संघ के पदाधिकारी में खुशी का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव विरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएवी हमीरपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले आयान ठाकुर का भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है और वह बैंगलुरू में होने वाली पहली दक्षिणी एशियाई सेस्टोबॉल प्रतियोगिता भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आयान ठाकुर ने जूनियर वर्ग में हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उम्दा प्रदर्शन किया है। अच्छे खेल की बदौलत भारतीय टीम में चयन हुआ हैं।
उन्होंने बताया कि आयान ठाकुर बास्केटबॉल के साथ नेटबॉल खेल का भी अच्छा खिलाड़ी है। अखिल भारतीय सेस्टोबॉल संघ तथा कर्नाटक सेस्टोबॉल संघ 25 से 28 अप्रैल को एसआई आरएमवी स्टेड़ियम बैंगलुरू में करेगा। इसमें भारत, बंग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीप, नेपाल, पाकिस्तान व श्रीलंका सहित आठ देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
आयान ठाकुर के चयन पर हिमाचल प्रदेश सेस्टोबॉल संघ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशिपाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का नाम जुड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement