नई दिल्ली। उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को मारपीट
के मामले में पुलिस ने शुRवार को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
विधायक और उनके एक साथी पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी से मारपीट का मामला 9
अक्टूबर को दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में विधायक के साथी ने भी
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पर मामला दर्ज कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नरेश बालियान के गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी
के अनुसार नौ अक्टूबर को मोहन गार्डन के आरडब्लूए के अध्यक्ष हेनरी जार्ज
ने विधायक और उनके साथी महेंद्र फौजी पर मारपीट की शिकायत उत्तम नगर थाने
में दी थी।
शिकायत के अनुसार विधायक और फौजी ने उनके आफिस में मारपीट की और
धमकी दी।
वहीं फौजी की तरफ से भी हेनरी जार्ज पर मारपीट का आरोप लगाने वाली शिकायत
दी गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
हालांकि विधायक ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया था।