दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुसीबत दिन-दूनी
रात चौगनी बढ़ती जा रही है। आप की सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार को लेकर
अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें अभी वैसे ही नहीं कम हुई थी कि अब आप पार्टी के एक
विधायक ने वरिष्ठ नेता आशुतोष के रुख की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल को पत्र
लिखा है और आरोप लगाया है कि एक चौकड़ी है जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है।