Advertisement
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, कार्यकर्ताओं और भावी उम्मीदवारों को दिया चुनावी प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और उनकी सक्रियता ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को रेखांकित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चंडीगढ़ के प्रत्येक वार्ड में पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी प्रधान विजय पाल सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी पूरी तैयारी, मजबूत संगठन और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य चंडीगढ़ में मजबूत जनसमर्थन हासिल कर नगर निगम में अपना पहला मेयर बनाना है। इसके साथ ही शहर के विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को नई दिशा देने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।
विजय पाल सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देने के साथ उन्हें अधिक जिम्मेदारी से जनता के बीच काम करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक लगातार सक्रिय रहने और आम लोगों के साथ सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत करने और चंडीगढ़ के प्रत्येक वार्ड में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की। पार्टी की इस पहल को आगामी नगर निगम चुनावों से पहले संगठन को सक्रिय और चुनावी रूप से तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


