नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सात थोक मण्डियों में
हुए कृषि उत्पाद विपणन समिति-एपीएमसी चुनाव में कुल 18 सीटों में से 14 पर
जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। पार्टी ने अपनी इस जीत को केन्द्र के
नोटबंदी के फैसले के खिलाफ दिया गया जनादेश बताया है।
प्रधानमंत्री द्वारा पिछले माह 500 और 1000 रूपये के नोट बंद किए जाने की
जो घोषणा की गयी थी उसका सबसे पहले जिन पर प्रतिकूल पडा, उनमें मण्डियां
शामिल हैं।
दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने इसे विमुद्रीकरण के खिलाफ जनादेश बताया
जबकि आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय ने इसे दिल्ली नगर निगम
चुनाव का सेमीफाइनल करार दिया। एपीएमसी राजधानी में सब्जी मंडियों के
प्रबंधन में मदद करती हैं।
500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार