Aanganwari workers demonstrate and protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन एवं नारेबाजी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 3:08 PM (IST)
आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन एवं नारेबाजी
अजमेर। भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर और प्रदर्शन किया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले जिला प्रमुख वंदना नोगिया के ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया । इस दौरान जिला प्रमुख वहां मौजूद नहीं थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंची जहां फिर उन्होंने प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष निशी जैन ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स आशा साहयोगिनी ग्राम साथिन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है। संघ की मांग है कि कई वर्षों से काम करने के बावजूद भी हम आज भी अस्थाई है और वेतन भी इतना कम मिलता है जिससे गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। हमने मांग की है कि आंगनबाड़ी सहित सभी वर्कर्स को कम से कम 15 हजार रूपए मिले। मकान व समान का किराया दिया जाए। दसवीं पास को महिला पर्यवेक्षक बनाया जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

[@ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement