Aamir khan dangal gets the gift from haryana government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो हरियाणा सरकार से आमिर खान की दंगल को मिल ही गया तोहफा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 10:41 AM (IST)
...तो हरियाणा सरकार से आमिर खान की दंगल को मिल ही गया तोहफा
चंडीगढ़। हरियाणा के पहलवान महावीर फौगट और उनकी बेटियों के जीवन पर बनी आमिर खान की फिल्म दंगल को हरियाणा सरकार की ओर से एक तोहफा मिल ही गया है। यह वह तोहफा है जिसकी मांग बहुत से खिलाड़ी और हरियाणा के कई राजनेता भी सरकार से कर चुके है। दरसल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दंगल को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिल्म में कुश्ती व बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित किया गया है। इस लिहाज से राज्य सरकार ने दंगल को मनोरंजन कर से मुक्त करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि फिल्म बहुत अच्छा संदेश देती है और हरियाणा के गौरव को सामने लाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की फिल्म नीति भी जल्द घोषित की जाएगी। इसमें हरियाणावीं फिल्म और यहां के फिल्म निर्देशकों को प्रोत्साहन का प्रावधान रहेगा।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement