Aakrosh rally will be organize at 11 december-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Protest: 11 दिसंबर को जींद में होगी आक्रोश रैली

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 11:27 AM (IST)
Protest: 11 दिसंबर को जींद में होगी आक्रोश रैली
सिरसा। पहले वाली सरकार और इस सरकार ने कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है अगर उनके मांगे समय रहते नहीं मानती तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा और आने वाली 11 दिसंबर को होने वाली रैली में आगे के आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। ये बात मंगलवार को सिरसा पहुचे सर्व कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय नेता धर्मवीर फौगाट ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर हरियाणा में आज से जत्थों का कार्यक्रम जारी किया गया है। धर्मवीर फौगाट ने कहा कि जींद में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां पूरी है। कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कि जो सुप्रीम कोर्ट का सामान काम सामान वेतन पर आए फैसले को सरकार जल्द लागू करे। साथ ही सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट को सभी विभाग में एक साथ लागू करनी चाहिए थी जिसको नहीं किया गया। इसी तरह अन्य मांगो को लेकर कर्मचारियों में रोष है। जिसको लेकर 11 दिसम्बर को जींद में होने वाली आक्रोश रैली को किया जा रहा है। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
आटो चालक को बैंक ने एक दिन में बनाया अरबपति

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement