भीलवाड़ा। सदियों से अंधविश्वास का दंश झेल रहा समाज अभी भी इसके चंगुल से बाहर नहीं निकल सका है। भीलवाड़ा में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां एक महिला के सास-ससुर ने उसे डायन बताकर घर के एक कमरे में दो माह से कैद कर रखा था। इंतहा तब हो गई आरोपियों ने महिला को मानसिक यातनाएं देने के साथ शारीरिक यातानएं भी दी। महिला के अनुसार कलियुगी ससुराल वालों ने डायन भगाने का हवाला देते हुए से कई दिन तक राख के बने लड्डू खिलाए।