लुधियाना| कांग्रेस और आवाज ए पंजाब के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच आत्म नगर हलके के कांग्रेस नेता विरोध में उतर आए हैं। इन्होंने इसका विरोध करते हुए हलके में कांग्रेस नेताओं को ही टिकट देने की मांग की। आपको बता दें कि इस हलके से बैंस बदर्स विधायक हैं। इन्होंने अपनी मांग को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इनकी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वे इनकी मांग का समर्थन करते हैं। और इनकी मांग को कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर आत्मनगर हलके से संबंधित कांग्रेस की टिकट के दावेदारों केके बावा, कुलवंत सिंह सिद्वू, जसबीर सिंह जस्सल, बीबी गुरदीप कौर, गुरभेज छाबडा, पलविंदर सिंह लापरां, गुरजीत सिंह और पवन दीवान भी मौजूद थे। जिन्होंने एक स्वर में कहा कि हलके में कांग्रेस मजबूत है और कांग्रेसी नेता को ही टिकट दिए जाने पर यहां से कांग्रेसी नेता की ही जीत होगी। लेकिन दूसरे को टिकट दिया तो ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल सकती है। वहीं सांसद बिट्टू ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन की चर्चाएं चिंता का विषय है।