A short circuit caused a fire in a thatched shop, destroying the livelihood of a disabled shopkeeper.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश दुकान में आग, दिव्यांग दुकानदार की रोजी-रोटी राख

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अप्रैल 2026 2:19 PM (IST)
शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश दुकान में आग, दिव्यांग दुकानदार की रोजी-रोटी राख
रूपवास। रूपवास नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, सिरसौंदा में एक छप्परपोश दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। यह दुकान विजय सिंह पुत्र कमल सिंह कुशवाह की थी, जो एक पैर से दिव्यांग हैं और परचून की छोटी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में खाने-पीने का सामान, जरूरी दस्तावेज, फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्तर, कपड़े और नकदी भी नष्ट हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, वहीं स्थानीय लोग भी सहायता की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement