A rogue arrested with a sharp weapon in Jaipur arrested -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में धारदार हथियार लेकर घूमता बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 12:03 PM (IST)
जयपुर में धारदार हथियार लेकर घूमता बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। भट्टाबस्ती पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के अपराधिक रिकोर्ड को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि आम्र्स एक्ट में आरोपित सलीम उर्फ छम्मा (23) निवासी विजय नगर कच्ची बस्ती भट्टाबस्ती को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आर.के.होटल के पास एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास धारदार तलवारनूमा हथियार मिला। पुलिस ने आरोपित सलीम उर्फ छम्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार को जब्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement