A Rising China Needs To Restrain Itself, Says Barack Obama Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओबामा की चीन को दो टूक, खुद को नियंत्रण में रखे वर्ना...

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 4:09 PM (IST)
ओबामा की चीन को दो टूक, खुद को नियंत्रण में रखे वर्ना...
ओबामा ने कहा, जहां भी हम लोग इंटरनेशनल कानूनों का उल्लंघन होते देख रहे हैं उनमें साउथ चाइना सी भी है। यहां भी हम लोग देख रहे हैं कि इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन किया जा रहा है। ओबामा ने चीन से आग्रह किया कि वह दक्षिण चीन सागर में अपनी गतिविधियों में अंतर्राष्ट्रीय समझौते के दायित्वों का पालन करें। जुलाई में अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने चीन के दक्षिण चीन सागर पर अधिकार के दावे के खिलाफ फैसला सुनाया था। हालांकि, चीन ने इस फैसले को खारिज करते हुए कहा कि वह इससे बंधा हुआ नहीं है। यह फैसला संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून समझौते (यूएनसीएलओएस) के तहत मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दिया था। इस मामले को उठाने वाले फिलीपींस और चीन दोनों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। ओबामा ने कहा कि यूएनसीएलओएस के हस्ताक्षरकर्ता के तौर पर चीन के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने दायित्वों का पालन समझौते के तहत करे। इसे अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण मानता है। चीन अपना दावा पूरे दक्षिण चीन सागर पर करता है। हालांकि, दूसरे देश भी सागर के द्वीप समूहों पर अपना दावा करते रहे हैं। इससे इलाके में कृत्रिम द्वीप बनाने और सीमित इस्तेमाल से गड़बड़ी पैदा होने लगी है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement