वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन के आक्रामक व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कडी नसीहत दी है। ओबामा ने कहा कि उभरते चीन की आर्थिक नीतियों और विवादित साउथ चाइना सी पर आक्रामक रवैये के कारण पड़ोसी देश चिंतित हैं। ओबामा ने कहा कि चीन खुद को नियंत्रण में रखे, अन्यथा इसके बुरे नतीजे सामने आएंगे। ओबामा ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि आप जानते हैं कि हम लोग इंटरनेशनल नॉर्म्स और कानूनों से बंधे हुए हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि हमें इन कानूनों के साथ रहना चाहिए बल्कि ऐसा इसलिए है कि हमने इन्हें लंबे वक्त से मान्यता दी है। एक मजबूत इंटरनेशनल व्यवस्था हमारे हित में है। और मैं मानता हूं कि इसी तरह लंबे वक्त के लिए यह चीन के हित में भी रहेगा।