a person dead near bisalpur damn.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौज बनी मौत का कारण

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:09 PM (IST)
मौज बनी मौत का कारण
टोंक। बीसलपुर बांध पर दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की पहाड़ी झरने से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई । टोड़ारायसिंह पुलिस थनाधिकारी पन्ना लाल जांगिड़ ने बताया कि वेद प्रकाश पुत्र नन्दकिशोर जोशी उम्र 23 वर्ष निवासी जूनिया गेट केकड़ी मंगलवार को दोस्तों के साथ बीसलपुर बांध घूमने आया था। ग्राम थडौली के समीप झरने में नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह सिर के बल चट्टानों पर आ गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement