a life sentence to murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजाब फेंककर महिला की हत्या करने के आरोपी को उम्र कैद की सजा

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 9:45 PM (IST)
तेजाब फेंककर महिला की हत्या करने के आरोपी को उम्र कैद की सजा
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। तेजाब फेंक कर एक महिला की जान लेने वाले एक युवक को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। युवक ने महिला से दुष्कर्म में असफल रहने के तीन महीने बाद महिला पर तेजाब फेंक दिया था। महिला की अगले ही दिन मृत्यु हो गई थी। शनिवार को इस हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एफटीसी जज नीलू मोघा ने 35 हजार रुपये का जुमार्ना भरने का आदेश भी दोषी युवक को दिया है। अदालत के फैसले की जानकारी देते हुए सहायक शासकीय अधिवक्ता निर्मल कुमार ने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पर उसका पड़ोसी राजेश बृजवासी बुरी नजर रखता था। आए दिन उसे छेड़ता रहता था। एक रात जब वह छत पर लेटी थी तो राजेश ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। लेकिन, महिला के शोर मचाने पर राजेश भाग गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement