A huge crowd will gather in Jaipur to see and hear Amit Shah colossal personality - Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह के विराट व्यक्तित्व को देखने-सुनने जयपुर में उमड़ेगा विशाल जनसैलाब- डॉ. सतीश पूनिया

khaskhabar.com: शनिवार, 27 नवम्बर 2021 4:33 PM (IST)
अमित शाह के विराट व्यक्तित्व को देखने-सुनने जयपुर में उमड़ेगा विशाल जनसैलाब- डॉ. सतीश पूनिया
जयपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 5 दिसंबर को जयपुर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं दिशा-निर्देश दिये। डॉ. पूनिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमित शाह का व्यक्तित्व इतना विराट है कि जिनको देखने-सुनने के लिए देशभर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और इसी तरह राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन का जनसैलाब उमडे़गा। कार्यक्रम भव्य और विशाल होगा जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, अमित शाह के जयपुर दौरे व उनके ओजस्वी सम्बोधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह 5 दिसंबर को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे और इसके बाद 10 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें सांसद, विधायक, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख इत्यादि जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement