Advertisement
जड़ी बूटी दिवस पर डोहग देहरिया में हुआ भव्य कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रभारी रामतीर्थ शर्मा जी द्वारा हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ एवं संयमित जीवन जीने के सूत्र बताए गए। तत्पश्चात पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न रोगों के अनुसार उपयोगी योगासन करवाए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विज्ञान के डॉ. विजय राणा जी ने शिरकत की। उन्होंने जैविक खेती के लाभ, उसकी वैज्ञानिक विधि एवं रसायन मुक्त खेती अपनाने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को अपने घरों में हर्बल एवं औषधीय पौधे अवश्य लगाने की सलाह दी।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को घरों में लगाने हेतु 2-2 हर्बल प्लांट वितरित किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर वट वृक्ष, पीपल वृक्ष एवं बेल का पौधा सहित कुल 3 बड़े पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर योग, आयुर्वेद एवं जैविक खेती को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


