गुडगांव। एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक युवक ने एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घायल युवती को पास के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि आरोपी 32 वर्षीय जितेेन्द्र को आसपास मौजूद लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। चश्मदीदो के अनुसार आरोपी युवती पर हमला कर भागने लगा तभी लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। स्टेशन पर मौजूद जबकि सीआईएसएफ कर्मचारी आए तो वह उन्हें भी चाकू दिखाकर डराने का प्रयास करने लगा। जानकारी के मुताबिक लडक़ी शिलोंग की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि लडक़ी की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुए है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया