Advertisement
पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा आयोजित, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

इसी दौरान प्रशासक ग्राम पंचायत बीछा विष्णु शर्मा ने ब्लॉक रामगढ़ पचवारा में दमकल वाहन की कमी से हो रही परेशानी पर ध्यान आकर्षित किया जिस पर विकास अधिकारी योगेश मीणा ने बताया कि नगर पालिका रामगढ़ पचवारा ने दमकल के लिए प्रस्ताव भेज रखा है इसकी जानकारी दी। सभा मेंग्राम पंचायत अमराबाद, डूंगरपुर, राहूवास में पशु चिकित्सा केंद्र भवन निर्माण,बाढ़ देहलाल, गोठवाल ढाणी व अमराबाद में मां-बाड़ी केंद्र,नई पंचायत समिति भवन, रामगढ़ पचवारा में सौंदर्यीकरण कार्य,पंचायत समिति के लिए फर्नीचर क्रय प्रस्ताव पारित किए।ग्राम पंचायत निजामपुरा और अमराबाद में पेयजल समस्या को लेकर शीघ्र समाधान की मांग भी की गई। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रशासक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


