A fight with the goat in the house, 6 wounded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में बकरी घुसने को लेकर हुआ झगड़ा, 6 घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 5:50 PM (IST)
घर में बकरी घुसने को लेकर हुआ झगड़ा, 6 घायल
चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन कस्बे में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो परिवारों में लाठी भाटा जंग हो गई। जिसमें तीन महिलाओं सहित छह व्यक्ति घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कपासन थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पायक मोहल्ले में सुबह मंसूरी समाज के दो परिवारों के बीच घर में बकरी घुसने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि परिवार के सदस्यों ने लाठियों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में खातून बाई, मांगी बाई, नसीर मोहम्मद, नियाज मोहम्मद और सिद्दीकी मोहम्मद सहित कई घायल हो गए। पुलिस ने सिद्दीकी मोहम्मद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement