A farmer died after falling unconscious.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेहोश होकर गिरने से एक किसान की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 6:09 PM (IST)
बेहोश होकर गिरने से एक किसान की मौत
टोडारायसिंह। क्षेत्र के गांव रतवाडा में खेत पर फसल कटाई के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक प्रेमलाल बैरवा पुत्र श्रवण लाल बैरवा के बड़े भाई रामधन बैरवा पुत्र श्रवण लाल बैरवा ने पुलिस थाना मेहंदवास में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि 8 अक्टूबर को रोजाना की भांति करीब सुबह 7 बजे खेत पर उड़द की फसल की कटाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक छोटा भाई प्रेमलाल बेहोश होकर गिर पड़ा। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया और टोडारायसिंह स्थित उपजिला अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरे भाई प्रेमलाल की मौत खेत पर कृषि कार्य करते हुए हुईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement