नग्र अवस्था मेें मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका
khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 10:24 AM (IST)
रेवाड़ी। जिले के बुढपुर गांव में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैली गई। आशंका है की हत्यारों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। यहीं नहीं हत्यारों ने लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे मिट्टी के ढेर में दफना दिया।
जानकारी के अनुसार शव को कृष्णा भट्टा में दफनाया गया। दरसल घटना का तब पता चला जब कुछ आवारा कुत्तों ने उस जगह को खोदा जहां शव दफनाया गया था। उसके बाद क्षेत्र में बदबू फैल गई। इसके बाद भट्टा मालिक ने इसकी जानकारी पुुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है। जबकि पुलिस ने आगे की जांच के लिए लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।