khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 4:02 PM (IST)
अलवर। भिवाड़ी के चौपानकी थाना स्थित एक दूध प्लांट में मंगलवार को एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने साथी कर्मचारियों पर युवक की हत्या का शक जताया है। धौलपुर के कोटड़ा निवासी मृतक के पिता हीरासिंह के अनुसार युवक की दो दिन पूर्व साथी कर्मचारियों के साथ किसी विषय को लेकर मारपीट हुई थी।