पलवल। गांव रहराना के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए है। जिस पर मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि गांव टिकरी ब्राहमण निवासी रामबीर पुत्र बलदेव गांव रहराना के समीप मृत अवस्था में मिला है। रामबीर के सिर पर चोट के निशान पाए गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने शक जाहिर किया है गांव निवासी भुषण व महिपाल रामबीर के साथ थे। जिन्होनें रामबीर के सिर पर पर चोट मारकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित कार्यवाई की जाएगी।