a child death in jaipur, goverment took 2.50 lakh rupees for finicial help -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवार का छीन गया चिराग, जान की कीमत महज ढाई लाख

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 7:47 PM (IST)
परिवार का छीन गया चिराग, जान की कीमत महज ढाई लाख
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में सोमवार को किशनबाग स्थित द्रव्यवती नदी में पंतग लूटते समय पैर फिसलने से गिरे 10 वर्षीय रवि सोनी की मौत के बाद गुस्साए परिजन व स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह अम्बाबाड़ी मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और रवि के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने लापरवाही के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई व मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की । सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी व जेडीए अधिकारी मौके पहुंचे और समझाइश कर प्रयास किया। जिस पर मृतक के परिजनों को 2.50 लाख की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। वहीं पुलिस ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
गौरतलब है कि जेडीए कॉलोनी के रहने वाले रवि सोनी पुत्र योगेश सोनी सोमवार को पंतग लूटते-लूटते किशनबाग के पास द्रव्यवती नदी पास पहुंच गया। इस दौरान उसका सन्तुलन बिगड़ गया और गिरने से उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement