A chief minister in rampur also-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामपुर में भी एक मुख्यमंत्री बैठा है-बीजेपी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 12:47 PM (IST)
रामपुर में भी एक मुख्यमंत्री बैठा
है-बीजेपी
लखनऊ।भाजपा की परिवर्तन यात्राएं रामपुर, अलीगढ और श्रावस्ती पहुंची है, भाजपा ने नोटबंदी का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों पर हमला करते हुए परिवर्तन यात्राओं से संदेश दिया कि डा0 बाबा साहेब अम्बेडकर की नीतियों के अनुरूप ही पुराने नोटों को बंद करके नई करेन्सी चलाई गई हैं। मायावती जी नोटबंदी का विरोध करके बाबा साहेब की नीतियों और सिद्धान्तों का विरोध कर रही है। अलीगढ के कासिमपुर में सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि मायावती नोटबंदी का विरोध कर रही हैं जबकि डा अम्बेडकर नियमित अन्तराल पर करेन्सी को रिवायज्ड करने के पक्षधर थे। मायावती का बाबा साहेब की नीतियों और सिद्धान्तों से कोई सरोकार नहीं है। उनका ध्येय तो बाबा साहेब के नाम पर सत्ता हथियाने का रहा है। नोटबंदी का विरोध बाबा साहेब की नीतियों और सिद्धान्तों का विरोध हैं। मायावती पार्टी में किसी दूसरे को बर्दाश्त नहीं करती। इसलिए बसपा में भगदड़ है। उन्होंने कहा कि बसपा से बदला लेने का समय आ गया है। प्रदेश में परिवर्तन का समय आ गया है।
वहीं सपा पर निशाना साधते हुए राठौर ने कहा कि नेता जी के समाजवाद में सारा परिवार सांसद विधायक बन गया। सपा ने गुन्डाराज स्थापित करके प्रदेश को लहुलुहान किया है। उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है।


बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement