Advertisement
एम्मार के पूर्व एमडी श्रवण गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

उस समय एम्मार-एमजीएफ एक साथ काम कर रहे थे और गुप्ता एमडी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम में सेक्टर -61 के गांव घाटा के पास करीब 10 एकड़ जमीन को महज 3.18 करोड़ रुपये में बेच दिया था, जबकि 'लैंड यूज पैटर्न' में बदलाव के बाद इसकी कीमत 182.48 करोड़ रुपये आंकी गई थी। शिकायत के अनुसार, जमीन को एमार-एमजीएफ से कायो डेवलपर्स को बेच दिया गया था।
आरोप है कि इस दौरान गुप्ता ने डीटीसीपी विभाग को फर्जी दस्तावेज भी दिए थे।
एफआईआर में, एम्मार ने आरोप लगाया है कि गुप्ता ने एम्मार इंडिया से स्विट्जरलैंड में छह बैंक खातों में एक बड़ी रकम भी ट्रांसफर की थी।
वर्ष 2016 में एम्मार-एमजीएफ अलग हो गए। 2019 में, यह धोखाधड़ी सामने आई।
एमजीएफ अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
एसीपी (क्राइम) प्रीत पाल सांगवान ने कहा, "इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। मामले और दस्तावेजों के तथ्यों को पुलिस द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। कंपनी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


