A batch of drug control, including-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीली दवाईयों की खेप समेत एक काबू

khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 11:14 PM (IST)
नशीली दवाईयों की खेप समेत एक काबू
फगवाड़ा। थाना रावलपिंडी पुलिस ने नशीली दवाईयों की भारी खेप समेत एक युवक को काबू कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है,जो फगवाड़ा व आस पास क्षेत्रों में नशीली दवाईयों का कारोबार करता था। पुलिस ने मामले में जांलधर के एक कैमिस्ट को भी नामजद किया है। एसएसपी कपूरथला अलका मीणा ने बताया कि डीएसपी फगवाड़ा देवदत्त शर्मा के दिशा निर्देशन में काम करते रावलपिंडी पुलिस थाना प्रभारी इंसपैक्टर इंद्रजीत सिंह व एएसआई अजैब सिंह पर अधारित पुलिस पार्टी ने रविंदर कुमार पुत्र विद्या राम वासी गली नंबर 03,संत नगर जालंधर को काबू कर उसके कब्जे में 5000 नशीली गोलिया व कैप्सूल बरामद किए गए। जिसके आधार पर उसके खिलाफ थाना रावलपिंडी में एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस सारे कारोबार के पीछे इसका मालिक विशाल धवन पुत्र बलराम धवन वासी निजातम नगर,जांलधर भी शामिल है। जिसकी दिलकुशा मार्किट में मैडीकल की दुकान है। पुलिस ने उसको भी मामले में नामजद कर लिया है तथा सारे नैटवर्क का खुलासा करने की तैयारी में है। मामले की जांच इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह कर रहे है।

[# एक साथ 10 जनों का अंतिम संस्कार , गांव में छाया मातम, फूट फूट कर रोया हर कोई]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement