A 25-year journey, An inspiring example – Vasudev Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 वर्षों की यात्रा प्रेरणादायी मिसाल -वासुदेव देवनानी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 5:54 PM (IST)
25 वर्षों की यात्रा प्रेरणादायी मिसाल -वासुदेव देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को किशनगढ़ मे संपर्क संस्थान के रजत जयंती उत्सव पर कृष्ण राठी की कृति मैं से हम की ओर का विमोचन किया। देवनानी ने कहा कि किसी भी संस्थान की 25 वर्ष की यात्रा गौरवशाली अवसर होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर किए गए कार्यों का मूल्यांकन करें और भविष्य की सशक्त योजनाएं बनाएं। इस मौके पर देवनानी ने कृष्ण राठी की नवीन कृति मैं से हम की ओर का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि जीवन के अनुभवों का लेखन सराहनीय कार्य है। ऐसी पुस्तकें युवा पीढ़ी को सफलता की राहें दिखाती हैं। इस मौके पर संपर्क संस्थान की श्री अखिल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement